पनीर से बनी सब्जियां भारतीय शाकाहारी लोगों के लिए इकलौता सबसे बड़ा भोजन विकल्प है जिसे बहुत से तरीकों से बनाया जाता है
जैसे की शाही पनीर , मटर पनीर, पालक पनीर आदि
हम जो रेसिपी आपके साथ शेयर कर रहे हैं इसे केवल पनीर से विभिन्न मसालों के साथ बनाया गया है जो की बहुत स्वादिष्ट बनती है बस आपको इस रेसिपी को स्टेप बाई स्टेप फॉलो करना है ( स्टेप्स के फोटो और विडियो साथ में दिए गए हैं )
सामग्री /Ingredients Paneer ki sabji Recipe in Hindi
सामग्री | मात्रा |
---|---|
रिफाइंड तेल | 1 टेबलस्पून |
पनीर | 400 ग्राम |
हल्दी पाउडर | 1/4 टी स्पून |
मिर्च् पाउडर | 1/4 टी स्पून |
नमक | चुटकी भर |
सरसों तेल | 4 टेबलस्पून |
दालचीनी | 1 टुकड़ा |
बडी इलायची | 1 |
छोटी इलायची | 4-5 |
कालीमिर्च | 8 -10 |
प्याज | 2 बड़े |
अदरक लहसुन का पेस्ट | 1 1/2 टेबलस्पून |
दही | 1 कप |
मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून |
हल्दी पाउडर | 1/2 टी स्पून |
धनिया पाउडर | 1 1/2 टी स्पून |
जीरा पाउडर | 1/2 टी स्पून |
किचन किंग मसाला | 1 टी स्पून |
कसूरी मेथी | 1 टेबलस्पून |
काजू | 8-10 |
बनाने की विधि
1- कडाही में एक चम्मच तेल डाल देंगे और गरम कर लेंगे गैस का फ्लेम मीडियम रखेंगे इसमें हम पनीर को टुकड़ों में काटकर डाल देंगे और और चलाते हुए बाहर से हल्का सा सुनहरी होने तक फ्राई कर लेंगे (ध्यान रखें की बहुत ज्यादा फ्राई नहीं करने है नहीं तो हल्का रबर के जैसा हो जाएगा जिससे इसका स्वाद कम हो जाएगा )
![](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2023/07/paneer-ki-Sabji-ki-recipe-hindi-250x250.jpg)
2 – अब गैस का फ्लेम लो करके इस पनीर पर 1/4 टी स्पून हल्दी , 1/4 टी स्पून मिर्च पाउडर और चुटकी भर नमक डालकर एक मिनट के लिए फ्राई कर लेंगे जिससे यह मसाला पनीर पर अच्छे से लग जाए और गैस बंद कर दें
![](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2023/07/paneer-ki-sabji-kaise-banaye-250x250.jpg)
3 – अब एक कडाही में 4 टेबलस्पून सरसों तेल डालकर गरम कर लेंगे तेल गरम होने पर इसमें एक टुकड़ा दालचीनी का, एक बड़ी इलायची , 4 छोटी इलायची और 8-10 काली मिर्च डालकर चटका लेंगे
![](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2023/07/Q_1689268552-250x250.jpg)
4- अब इस कडाही में 2 बड़े प्याज को बारीक़ काटकर या कद्दूकस करके डाल देंगे और हल्का सा कलर बदली होने तक फ्राई करेंगे
![](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2023/07/paneer-ki-sabzi-recipe-250x250.jpg)
5- अब इसमें हम डेढ़ टेबलस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट डाल देंगे इस पेस्ट में मैंने हरे धनिये की डंडियों को भी पीस लिया था
![](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2023/07/paneer-ki-sabji-ki-recipe-in-Hindi-250x250.jpg)
6 – अब मसाले तैयार करेंगे तो मैंने एक कप ताजा दही लिया है इस दही में हम मसाले डालेंगे तो इसमें एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर , आधा चम्मच हल्दी पाउडर , डेढ़ चम्मच धनिया पाउडर , आधा चम्मच जीरा पाउडर और एक चम्मच किचन किंग मसाला डाल देंगे और दही में अच्छे से मिला लेंगे
![](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2023/07/paneer-ki-Sabji-banane-ka-tarika-250x250.jpg)
7 -और कडाही में डालकर ढककर पका लेंगे और जब यह पेस्ट तेल छोड़ने लगे तब इसमें स्वाद के अनुसार नमक डाल देंगे मसालों को अच्छे से पकाना है
![](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2023/07/paneer-ki-sabji-kaise-banate-hain-250x250.jpg)
8- अब इन मसालों में पनीर डाल देंगे और अच्छे से मिलते हुए 3-4 मिनट के लिए पकाएंगे जिससे पनीर अच्छे से सॉफ्ट हो जाए
![](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2023/07/paneer-ki-sabji-recipe-in-hindi-250x250.jpg)
9 – अब इस पनीर में एक टेबलस्पून कसूरी मेथी को तलवे पर हल्का सा भुन कर और हाथ से मसलकर डाल देंगे और साथ ही 8-10 काजू का पेस्ट डाल देंगे और 2 मिनट के लिए पका लेंगे और
![](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2023/07/paneer-ki-sabji-banane-ki-recipe-250x250.jpg)
10-सब्जी बनाकर तैयार है
![](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2023/07/paneer-ki-sabji-recipe-250x250.jpg)
इस रेसिपी का विडियो /Paneer ki sabji kaise banate hain
उपयोगी सुझाव
1- दही वाला मसाला कडाही में डालते समय गैस का फ्लेम कम कर दें और मसाले को लगातार चलते रहें
2- अगर आप पनीर कच्चा खाना पसंद करते हैं तो कच्चा डाल लें लेकिन बेहतर स्वाद के लिए रेसिपी को फॉलो करें
हमारी अन्य रेसिपी जिन्हें आप जरूर पसंद करेंगे
1- बिना दूध के 15 मिनट में बनायें गाजर का हलवा
2- खिला खिला सूजी का हलवा बनाने की विधि
3- सूजी के स्वादिस्ट गुलगुले बनाने की विधि
![](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2023/07/paneer-ki-sabji-kaise-banate-hai-masala--250x250.jpg)
Paneer ki sabji Kaise Banate hain- पनीर की सब्जी
Notes
सामग्री | मात्रा |
रिफाइंड तेल | 1 टेबलस्पून |
पनीर | 400 ग्राम |
हल्दी पाउडर | 1/4 टी स्पून |
मिर्च् पाउडर | 1/4 टी स्पून |
नमक | चुटकी भर |
सरसों तेल | 4 टेबलस्पून |
दालचीनी | 1 टुकड़ा |
बडी इलायची | 1 |
छोटी इलायची | 4-5 |
कालीमिर्च | 8 -10 |
प्याज | 2 बड़े |
अदरक लहसुन का पेस्ट | 1 1/2 टेबलस्पून |
दही | 1 कप |
मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून |
हल्दी पाउडर | 1/2 टी स्पून |
धनिया पाउडर | 1 1/2 टी स्पून |
जीरा पाउडर | 1/2 टी स्पून |
किचन किंग मसाला | 1 टी स्पून |
कसूरी मेथी | 1 टेबलस्पून |
काजू | 8-10 |