अंडा करी उबले अण्डों से बनने वाली बहुत ही स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाली रेसिपी है
इसे हम किचन में मौजूद मसालों से बनाने वाले हैं
आज हम जो तरीका आपके साथ शेयर करने वाले हैं
उस तरीके से यह रेसिपी बहुत ही स्वाद बनती है जिससे आप उंगलियां चाहते रह जाएंगे
तो आप इसे बनाकर जरूर ट्राई करिएगा तो अंडा करी बनाना हम शुरू करते हैं
अंडा करी बनाने के लिए सामग्री/Anda Curry Recipe in Hindi
सामग्री | मात्रा |
---|---|
अंडे फ्राई करने के लिए | |
अंडे उबले हुए | 12 |
सरसों तेल | 2 बड़े चम्मच |
हल्दी पाउडर | चुटकी भर |
मिर्च पाउडर | चुटकी भर |
अंडा करी का मसाला बनाने की सामग्री | |
सरसों तेल | 2 बड़े चम्मच |
तेज पत्ता | 2 |
दालचीनी | 1 टुकड़ा |
हरी इलायची | 4-5 |
जीरा | 1/2छोटी चम्मच |
प्याज | 2 बड़े ( बारीक़ कटे हुए ) |
अदरक लहसुन का पेस्ट | 2 टेबलस्पून |
टमाटर | 02 |
दही | 1/4 कप |
लाल मिर्च पाउडर | डेढ़ चम्मच |
हल्दी पाउडर | 1/4 चम्मच |
धनिया पाउडर | 2 टी स्पून |
जीरा पाउडर | आधी छोटी चम्मच |
कश्मीरी लाल मिर्च | 1 छोटी चम्मच |
नमक | स्वादानुसार |
कसूरी मेथी | 1/2 टी स्पून |
गरम मसाला | 1/2 टी स्पून |
हरा धनिया |
अंडा करी बनाने की विधि/Anda Curry kaise Banate hain
1- सबसे पहले हम अंडों को उबालकर छिल लेंगे और इसमें लंबे-लंबे 4_5 कट लगा लेंगे
इससे अंडे पकाते समय इसमें मसाला जाएगा जिससे इसका स्वाद बढ़ जाता है मैंने 12 अंडे लिए हैं
![egg curry recipe in hindi](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2022/03/egg-curry-recipe-in-hindi--300x292.jpg)
2- अब गैस पर कड़ाही रख देंगे और गैस को मीडियम फ्लेम करके उसमें दो टेबलस्पून सरसों का तेल डाल देंगे
हमें अंडों को पहले हल्का सा फ्राई करना है उसमें यह अंडे डाल देंगे और 2 मिनट तक हर तरफ से अंडों को फ्राई करेंगे
फ्राई करते समय हम अंडों के के ऊपर दो चुटकी हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर छिड़क देंगे
जिससे उनके ऊपर अच्छा सा एक कलर आ जाएगा जब अंडे के ऊपर की स्किन हल्की सी फ्राई जाए
और सुंदर सा कलर आने लगे तब अंडों को हम तेल से निकाल लेंगे क्योंकि अंडों को ज्यादा फ्राई करने से उनका स्क्रीन हार्ड हो जाएगा
जो कि खाते समय हमें अच्छा नहीं लगेगा
*** बाजार जैसा समोसा बनायें घर पर ***
![egg curry recipe in hindi 1](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2022/03/egg-curry-recipe-in-hindi-1-300x292.jpg)
अंडा करी का मसाला बनाना/Anda curry kaise banta hai
3-अब हम अंडा करी के लिए मसाला बनाएंगे तो इसी कड़ाही में हम दो बड़े चमचे सरसों का तेल डाल देंगे
तेल आप अपने हिसाब से भी ले सकते हैं साथ ही मैंने इसमें दो तेजपत्ता ,एक दालचीनी का टुकड़ा और
चार हरी इलायची डाल दी है आधी छोटी चम्मच में जीरा डाल दिया है और मैं जब यह हल्के से भून जाए
![egg curry recipe in hindi2](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2022/03/egg-curry-recipe-in-hindi2--300x292.jpg)
4-तब मैंने दो बड़े प्याज को बारीक काट कर लिया है इस प्याज को हम इस तेल में फ्राई करेंगे और
![egg curry recipe in hindi 5](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2022/03/egg-curry-recipe-in-hindi-5--300x292.jpg)
5-साथ ही 2 टेबलस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट डाल देंगे जब यह सब अच्छे से फ्राई हो जाए
![egg curry recipe in hindi 6](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2022/03/egg-curry-recipe-in-hindi-6-1-1-300x292.jpg)
6-तब हम इसमें दो टमाटर को मैंने प्यूरी बना कर लिया है उसे इस में डाल देंगे और कम गैस पर इसको पकने देंगे
*** पनीर की टेस्टी सब्जी बनाने की विधि ***
![egg curry recipe in hindi 6](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2022/03/egg-curry-recipe-in-hindi-6--300x292.jpg)
7-अब हम अंडा करी में डालने के लिए सूखे मसालों को तैयार कर लेते हैं तो पहले एक कटोरी में मैंने चौथाई कप दही लिया है
![egg curry recipe in hindi 7](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2022/03/egg-curry-recipe-in-hindi-7--300x292.jpg)
8-दही में डेढ़ टेबलस्पून चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर ,
दो चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर और एक टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाला है
*** स्वादिस्ट कडाही पनीर की रेसिपी ***
![egg curry recipe in hindi 8](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2022/03/egg-curry-recipe-in-hindi-8--300x292.jpg)
9-अब कड़ाही में मसाले पक गए हैं गए हैं तो हम इस कड़ाही में एक चम्मच नमक स्वाद अनुसार नमक डाल देंगे
और कड़ाही में जो कटोरी में मसाला बनाया था उसे कड़ाही में डालकर लो फ्लेम करके मसाला तेल छोड़े तब पकने देंगे
![egg curry recipe in hindi 9](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2022/03/egg-curry-recipe-in-hindi-9--300x292.jpg)
10-जब मसाला पक जाए और तेल छोड़ दे तब हम इसमें आधा कप के करीब पानी डाल देंगे अगर आप करी ज्यादा पसंद करते हैं
तो आप पानी अपने हिसाब से बढ़ा सकते हैं इसको पानी को थोड़ा सा एक मिनट के लिए पकाकर
*** किसी भी चावल से बनायें परफेक्ट खीर ***
![egg curry recipe in hindi 10](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2022/03/egg-curry-recipe-in-hindi-10--300x292.jpg)
11-अब हम इसमें अंडे डाल देंगे अंडा डालकर
![egg curry recipe in hindi 11](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2022/03/egg-curry-recipe-in-hindi-11--300x292.jpg)
12-इसमें आधा चम्मच कसूरी मेथी आधा चम्मच गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर
इसको 1 मिनट के लिए बढ़िया से मसाले में मिक्स कर पका लेंगे
![egg curry recipe in hindi 12](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2022/03/egg-curry-recipe-in-hindi-12--300x292.jpg)
13-बहुत ही टेस्टी अंडा करी बनकर तैयार है आप इसे चावल या रोटी के साथ परोसें
![egg curry recipe in hindi 14](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2022/03/egg-curry-recipe-in-hindi-14--300x292.jpg)
आप इन रेसिपी को भी देख सकते हैं
क्रिस्पी समोसा बनाने की रेसिपी
बंगाल की फेमस गोजा मिठाई की रेसिपी
इस रेसिपी की विडियो /Recipe of Anda Curry
काम की बात
तो आपने इस पोस्ट में ढाबे जैसी स्वादिस्ट अंडा करी – Egg curry recipe in hindi को बनाना सीखा आप इसे घर पर जरूर बनायें और परिवार के साथ खाएं
अगर आप रेसिपी पढना पसंद करते हैं तो आप इस ब्लॉग cookwithsummi.com को नीचे दिख रहे लाल घंटी के बटन को टच कर subscribe कर सकते हैं
यह बिलकुल फ्री है subscribe करने से जब भी हम कोई नयी रेसिपी इस ब्लॉग पर पोस्ट करें तो उसका massage आपको मिल जाएगा
और अगर आपको रेसिपी पसंद आ रही हैं तो तो आप whatsapp के माध्यम से अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करना न भूलें धन्यवाद्
![egg curry recipe in hindi 14](https://cookwithsummi.com/wp-content/uploads/2022/03/egg-curry-recipe-in-hindi-14--500x500.jpg)